फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिव्यांगों को सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग वितरण से पहले किया मूल्यांकन

विज्ञापन
पटवार भवन में आयोजित मूल्यांकन शिविर में जरूरतमंदों को प्रमाण पत्र वितरित करते सचिव रामजी लाल व
विज्ञापन
फतेहाबाद। दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों की सहायतार्थ प्रथम चरण में सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने को लेकर स्थानीय पटवार भवन में मूल्यांकन शिविर लगाया गया। शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को उनकी जरूरत के हिसाब से सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग के निशुल्क वितरण करने से पूर्व जांच की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी की अध्यक्ष मनदीप कौर ने बताया कि दूसरे चरण में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली के सहयोग से जल्द ही चिन्हित किए गए दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 4 मार्च को सुबह 9 बजे कम्यूनिटी सेंटर नगरपालिका रतिया और 5 मार्च को किसान रेस्ट हाउस टोहाना में मूल्यांकन शिविर लगाया जाएगा।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल ने बताया कि दिव्यांगों को तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर, कानों की सुनने वाली मशीन, बैशाखी, व्हील चेयर, फोल्डिंग वाकर, कमोड वाली कुर्सी और अन्य सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे। दिव्यांग व्यक्ति सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग प्राप्त करके चलने-फिरने योग्य सक्षम हो सकता है और अपना रोजगार आरंभ कर सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए चिन्हित किए गए जरूरतमंदों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद क्षेत्र से जो भी दिव्यांगजन वंचित रह गए हैं वे 4 मार्च को कम्यूनिटी सेंटर रतिया व 5 मार्च को किसान रेस्ट हाउस टोहाना में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस दौरान उप अधीक्षक सुरेंद्र चुघ, लेखाकार राकेश कुमार, सुनील भाटिया, दलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें