फतेहाबाद के देवीलाल मार्केट में स्थित हैवल्स शोरुम में आग लगने जला सामान।
फतेहाबाद। ताऊ देवीलाल मार्केट स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के शोरूम में रविवार रात करीब एक बजे आग लग गई। इससे शोरूम में रखा करीब 50 से 55 लाख रुपये कीमत के उपकरण जलकर नष्ट हो गए।
संचालक विक्की नागपाल ने बताया कि रविवार शाम को वह शोरूम मंगल कर घर चले गए। रात करीब एक बजे उनको पड़ोसी दुकानदारों ने शोरूम में आग लगने सूचना दी। वहीं इस बारे में दमकल विभाग को भी सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची।
दमकल कर्मी करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा पाए। आग से शोरूम में रखे बिजली उपकरण व सामान जैसे वायरिंग केबल, पंखे, स्विच बोर्ड, गीजर, लाइटिंग और बल्ब सहित वहां लगे एसी, फर्नीचर, फाल सीलिंग व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह जल चुके थे।