सेक्टर तीन की एनहांसमेंट का मसला एक बार फिर गर्मा गया है। सेक्टर तीन की रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी ने इस मामले में सरकार पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और डीसी को ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन का नेतृत्व सेक्टर तीन की रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष बलदेव बजाज ने किया ।
प्रदर्शन के दौरान अपने संबोधन में सेक्टर तीन की रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष बलदेव बजाज ने कहा कि एनहांसमेंट के तौर पर उन्हें केवल परेशान किया जा रहा है। सरकार ने जो नया नोटिफिकेशन बनाया था आज तक उसे लागू नहीं किया गया। जिससे सेक्टर वासियों को लगातार दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि पहले सरकार एनहांसमेंट के तौर पर 5001 रुपये प्रति स्कवायर मीटर ले रही थी लेकिन अब उसमें संशोधन कर एक हजार रुपये स्कवायर कर दिया। एक साल बीतने के बाद भी इस आदेश को आज तक लागू नहीं किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर उनके साथ मदन मोहन, पवन शर्मा, हरमन सिंह, इश मेहता, प्रमोद मोंगा, नरेंद्र, संदीप, भागीरथ, सतविंद्र व राम सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।