फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल की नर्सरी में फेस स्कैनर से मिलेगी एंट्री

Mon, 26 Oct 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में नर्सरी के बाहर लगाया गया स्कैनर संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल की नवजात शिशु देखभाल इकाई (एमएनसीयू) में अब बिना अनुमति किसी की एंट्री नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग ने नवजात शिशुओं को संक्रमण से बचाने के लिए नर्सरी के बाहर फेस स्कैनर लगाया है। चेहरे की पहचान और अनुमति मिलने के बाद ही गेट खुलेगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में 20 बेड की एमएनसीयू संचालित है। यहां नवजात शिशुओं को विशेष देखभाल दी जाती है। शिशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण उन्हें संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में नर्सरी में बाहरी लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है। इससे अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

तीमारदारों को मिलेगा स्कैनर आधारित गेट पास
नर्सरी में भर्ती शिशुओं के तीमारदारों को प्रवेश के लिए स्कैनर आधारित गेट पास दिया जाएगा। इसके तहत केवल अधिकृत लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। बिना अनुमति पहुंचने वाले लोगों को गेट पर ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
स्टाफ की आवाजाही का भी रहेगा रिकॉर्ड
नई व्यवस्था के दायरे में नर्सरी में तैनात कर्मचारी भी रहेंगे। उनका रिकॉर्ड स्कैनर सिस्टम में दर्ज किया जाएगा। गेट पर पहुंचने वाले कर्मचारियों और अन्य लोगों की फोटो एमएनसीयू में भेजी जाएगी। वहां से अनुमति मिलने के बाद ही गेट खुलेगा। इससे नर्सरी में आने-जाने वालों पर निगरानी रखी जा सकेगी और नवजात शिशुओं की सुरक्षा मजबूत होगी।

अस्पताल प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य नर्सरी की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और नवजात शिशुओं के लिए संक्रमणमुक्त वातावरण बनाए रखने में मदद करना है। फेस स्कैनर आधारित प्रवेश व्यवस्था से नर्सरी में आने-जाने वाले लोगों का रिकॉर्ड रखने में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन

- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें