फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर 5 को प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

Fri, 26 Jun 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा ने लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। नाराज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की है। यदि सरकार ने जल्द कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो प्रदेशभर का एमपीएचडब्ल्यू वर्ग आंदोलन तेज करेगा। आगामी 5 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री के रामपुरा हाउस स्थित आवास पर रोष-प्रदर्शन किया जाएगा, इसमें फतेहाबाद जिले से सैकड़ों महिला एवं पुरुष स्वास्थ्य कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन

इसी कड़ी में एसोसिएशन की एक बैठक सिविल सर्जन कार्यालय फतेहाबाद में जिला प्रधान सुखबीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राज्य महासचिव सहदेव आर्य, प्रदेश प्रेस सचिव संदीप कुंडू तथा हिसार जिला प्रधान विकास संदलाना मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे।
नेताओं ने कर्मचारियों को संगठन की आगामी गतिविधियों और आंदोलन की रूपरेखा से अवगत कराते हुए मांगों के प्रति सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई। प्रदेश प्रेस सचिव संदीप कुंडू ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें