फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पद कम करने के विरोध में कर्मचारियों ने दिया धरना

Mon, 18 Aug 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। निजीकरण के विरोध में और अन्य मांगों के समर्थन में पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग के कार्यालय पर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धरने में फतेहाबाद में पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की ब्रांच पब्लिक हेल्थ, सिंचाई विभाग और मैकेनिकल ब्रांच के कर्मचारियों ने भाग लिया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान सुरजीत पाबड़ा ने की और संचालन सुनील कुमार ने किया। इसके अलावा 20 अगस्त को भी कर्मचारी अधीक्षण अभियंता पब्लिक हेल्थ कार्यालय पर भी प्रदर्शन कर मांगपत्र सौंपेंगे।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला सचिव संदीप बैजलपुरिया ने कहा कि सरकार रेशनेलाइजेशन के नाम पर विभागों को सिकोड़ने में लगी हुई है। सिंचाई विभाग से लगभग बेलदार, मेट, गेज रीडर आदि पदों को समाप्त किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी से मैकेनिकल विंग खत्म करने जा रही है।
विज्ञापन

सरकार विभाग में पक्की भर्ती करें और विभागों को निजीकरण के हवाले न किया जाए अन्यथा कर्मचारी सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। पब्लिक हैल्थ के चेयरमैन इंद्र सिंह घासी ने कहा कि 6 सितंबर को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें