फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडोम न देने पर कर्मचारी की पत्नी को पीटा, जाति सूचक गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज

Wed, 19 Feb 2020 07:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद ( हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पीएचसी में क्वार्टर में रह रही कर्मचारी की पत्नी ने एक युवक पर कंडोम न देने पर बुरी तरह से पीटने और छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। आरोपी गांव का निवासी बताया जा रहा है। सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी संदीप के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व अनुसूचित जति एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति पीएचसी पर चौकीदार और सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। 17 फरवरी की रात को करीब साढ़े 10 बजे घर पर अकेली थी, उसका पति बच्चों के साथ हरिद्वार गया था। इस दौरान गांव का ही युवक संदीप आया और उसने कंडोम मांगा। जिस पर उसने कहा कि सुबह पीएचसी से ले लेना। इस पर संदीप ने उसका हाथ पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।

महिला का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसे जाति सूचक गाली-गलौज किया। इसके बाद उसने हाथ छुड़वाकर गेट बंद कर दिया। आरोपी गेट पर ईंट मारकर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की डीएसपी सुभाष जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें