फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरस रहे अंगारे, झुलसा रहीं गर्म हवाएं

विज्ञापन
भीषण गर्मी के कारण सुनसान नजर आता शहर का जीटी रोड। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में शनिवार को भी गर्मी से लोगों को कोई राहत नहीं मिली, दिनभर असमान से अंगारे बरसते रहे। हालांकि शुक्रवार की बजाए शनिवार को एक डिग्री तापमान तो गिरा, लेकिन तपन कम नहीं हुआ और उमस से लेग बेहाल रहे। वहीं करीब 18 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाएं लोगों को झुलसाती रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन पारा और बढ़ेगा और शनिवार तक बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

लगातार पड़ रही भयंकर गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बाजार में निकलते ही लोगों के शरीर से पसीना टपकने लगता है। यही नहीं तेज रफ्तार गर्म हवाओं के थपेड़े से लोग बेहाल दिखाई दे रहे हैं। शनिवार को भी लोगों को भयंकर गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। फतेहाबाद में शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शुक्रवार को फतेहाबाद का तापमान 43 डिग्री रहा था। फतेहाबाद में 18 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं चली, जिस कारण दोपहर के समय बाजार सुनसान नजर आए। रात का तापमान भी बढ़ने के कारण रात को गर्म हवाएं चल रही हैं और छतों पर सोने वाले लोग अपने घरों में दुबककर सो रहे हैं।
हिसार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष मदन खीचड़ ने बताया कि अगले पांच दिन तापमान और बढ़ेगा। पारा 44 या इससे अधिक हो जाएगा। शुक्रवार को आसमान में बादलवाही होगी और अगले शनिवार यानि 18 जून को कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें