नहर में तलाश करती एसडीआरएफ की टीम
टोहाना। बिजली निगम में कार्यरत 37 वर्षीय विकास कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। उनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम ने भाखड़ा नहर में सर्च अभियान चलाया हुआ है।
कनिष्ठ अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि 2 जनवरी को विकास अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद नहर कॉलोनी स्थित अपने मकान की तरफ जा रहे थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। विकास का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है और उसकी अंतिम लोकेशन नहर के पास पाई गई थी।
वहीं पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर विकास की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें नहर के आसपास की जगहों में जांच कर रही हैं। विकास कुमार चरखी दादरी जिले के गांव तिवाला गांव के निवासी हैं और फिलहाल टोहाना की नहर कॉलोनी में किराये पर रह रहे थे।