फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली निगम ने 1.17 लाख रुपये बिल न भरने पर पपीहा पार्क का काटा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मॉडल टाउन स्थित पपीहा पार्क का बिजली निगम ने बिल न भरने पर कनेक्शन काट दिया। करीब 1.17 लाख रुपये पपीहा पार्क का बिल बकाया था। बिजली निगम ने वीरवार को कनेक्शन काटा था। नगर परिषद अधिकारियों को कनेक्शन काटने का पता चला तो सोमवार को बिल का भुगतान किया गया। इसके बाद बिजली निगम ने कनेक्शन जोड़ा। बिजली सप्लाई कटने से पपीहा पार्क में पानी मोटर नहीं चल पा रही थी और टंकियां तक खाली हो रही थी।
विज्ञापन

पपीहा पार्क में रोजाना एक से डेढ़ हजार लोग घूमने के लिए आते हैं। वहीं नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि बिल बकाया होने बारे बिजली निगम की तरफ से सूचना तक नहीं दी गई थी। अगर कनेक्शन काटने से पहले सूचना दी जाती तो बकाया बिल का भुगतान कर दिया जाता और लोगों को दिक्कत न आती। वहीं बिजली निगम के एसडीओ का कहना है कि मैसेज के द्वारा सूचना दी जाती है, अलग से कोई सूचना देने की जरूरत नहीं होती है। अब बिल भर दिया गया है तो कनेक्शन भी जुड़वा दिया गया है।
-
पपीहा पार्क का बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिया था। इसके बारे में अधिकारियों द्वारा पहले सूचना भी नहीं दी गई। बिल का भुगतान करवा दिया गया है। - राजेंद्र सोनी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें