फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीन दयाल योजना के तहत गांवों को मिलेगी 24 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। बिजली निगम ने दीन दयाल योजना के तहत गांवों में 24 घंटे बिजली देने की योजना शुरू की है। जो गांव जगमग योजना में नहीं थे, इन गांवों में तेजी से कार्य शुरू किया गया है। यह बात निगम के एसडीओ मनदीप कूंडू ने अमर उजाला से बातचीत में कही।
विज्ञापन

कुंडू ने बताया कि विभाग की ओर से जगमग योजना के तहत क्षेत्र के 43 गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इन गांवों में केबल को बदला गया, ताकि बिजली चोरी को रोका जा सके। विभाग के इन प्रयासों के चलते बिजली चोरी में कमी आई है। एसडीओ ने बताया कि विभाग द्वारा इन गांवों में बिजली के मीटर जो मकानों में लगे हुए थे, विभाग के कर्मियों ने मीटरों को खंभों पर लगाया गया है।
इन गांवों में होगा कार्य
एसडीओ मनदीप कूंडू ने बताया कि सरकार की जगमग योजना के तहत कार्य पूरा किया जा चुका है और दीन दयाल योजना के तहत गांवों में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस योजना के तहत चंदड़ कलां, चंदड़ खुर्द, इंदाछोई, फतेहपुरी, अमानी, गोबिंद पुरा, मादुआना, मामुपुर, उदयपुर, कासमुपर व रैहनवाली में कार्य किया जाना है जिसमें से अधिकतर गांवों में कार्य पूरा किया जा चुका है। एसडीओ ने बताया कि 5 गांवों में कार्य विभाग की ओर से किया जा रहा है जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत गांवों में 24 घंटे बिजली दी जाएगी, गांवों में मीटरों को खंभों पर लगाया जाएगा तथा गांव वासियों को बिजली विभाग से संबधित सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें