फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली के पैनल नहीं लगे, लोड बढ़ते ही अस्पताल में बंद हो रही सप्लाई

Fri, 12 Jun 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ ओपीडी के बाहर लगा नोटिस संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में चल रहे मरम्मत कार्य के बीच बिजली व्यवस्था मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। अस्पताल भवन में नए बिजली पैनल अब तक स्थापित नहीं किए गए हैं जिस कारण मौजूदा व्यवस्था पर लगातार बढ़ते लोड का दबाव पड़ रहा है। हालात यह हैं कि ओवरलोडिंग के चलते कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने संभावित हादसे की आशंका जताते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को पत्र भेजकर जल्द समाधान की मांग की है।अस्पताल में करीब 10 माह से मरम्मत और नवीनीकरण कार्य चल रहा है। कई हिस्सों में बिजली कनेक्शन और पैनल लगाने का काम लंबित है। इसके चलते नई सुविधाओं का उपयोग शुरू नहीं हो पा रहा और पुरानी बिजली व्यवस्था पर ही पूरा भार बना हुआ है।
-
15 दिन बाद वापस डीसीसी में ओपीडी
बिजली कनेक्शन न मिलने का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रहा है। चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी को स्थायी जगह पर शिफ्ट किया गया था लेकिन वहां बिजली व्यवस्था सुचारु न होने के कारण मात्र 15 दिन बाद इसे वापस नशा मुक्ति केंद्र में स्थानांतरित करना पड़ा। वर्तमान में विशेषज्ञ की ओपीडी वहीं संचालित हो रही है जहां बैठने की सीमित व्यवस्था होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी में रोजाना करीब 200 मरीज त्वचा रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेने पहुंचते हैं। भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को इंतजार करना पड़ता है और अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

-
अस्पताल में लगे हैं 50 से ज्यादा एसी
नागरिक अस्पताल में 50 से ज्यादा एसी लगे हैं। ऑपरेशन थियेटर को भी पूरी तरह से वातानुकूलित किया गया है। एसी के लोड के कारण भी बिजली कंट्रोल कक्ष के पैनल भी गर्म हो रहे हैं। इन्हें ठंडा करने के लिए कूलर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

-
अस्पताल में अभी बिजली संबंधित कार्य चल रहे हैं। काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
- डॉ. गुंजन बंसल, अतिरिक्त वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें