फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नीचे लटक रहे बिजली के तार, हादसा होने का है डर

विज्ञापन
गांव समैन में खेतों के रास्ते के ऊपर से गुजर रही बिजली के नीचे लटकते हुए तारों को दिखाते हुए कि
विज्ञापन
समैन। गांव समैन के किसानों को खेतों तक जाने वाले रास्तों पर लटकती बिजली के तार के कारण पांच महीने से गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि 220 केवीए की बिजली लाइन के तार काफी नीचे आए हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

किसानों कुलदीप, वीरेंद्र, प्रवीन, सुरेश, मुकेश, सुनीता और प्रकाशी देवी ने बताया कि उनके खेतों की ओर जाने वाले मार्ग पर यह बिजली के तार खतरनाक रूप से नीचे आ गए हैं। आंधी-तूफान के कारण तार और अधिक झुके हैं। इससे बड़े वाहन गुजरते समय दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत दी है, लेकिन वे इसे टालते रहे और बार-बार उच्च अधिकारियों की मंजूरी लेने की बात कहते रहे।
पिछले पांच महीने से किसानों को विभाग के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कुलदीप ने बताया कि उनके खेत में ढाणियों में रहने वाले परिवार के लोग भी इस लटकती तारों के खतरे से बचाव के लिए हर समय सतर्क रहते हैं। उन्होंने बिजली विभाग से आग्रह किया है कि सुरक्षा को देखते हुए इन तारों को जल्द से जल्द सही किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि यदि विभाग ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो भविष्य में गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। उन्होंने अधिकारियों से शीघ्र समाधान की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें