फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हर्बल पार्क के सामने झुका बिजली का पोल, हादसे की आशंका

Mon, 07 Sep 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
टूटा हुआ बिजली का पोल। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। चंडीगढ़ रोड स्थित हर्बल पार्क के सामने बिजली का क्षतिग्रस्त पोल हादसे का कारण बन सकता है। पोल पार्क की तरफ झुका हुआ है। लोगों ने बिजली निगम से जल्द इसे ठीक करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

पार्क में आने वाले सुनील, विक्रम और मलकीत ने बताया कि करीब ढाई महीने पहले तेज आंधी और तूफान से कई जगह बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हुए थे। इसी दौरान यह पोल भी टूट गया था। उनका आरोप है कि निगम ने अब तक इसे ठीक नहीं करवाया है।
उन्होंने बताया कि पार्क में रोज सुबह और शाम सैकड़ों लोग सैर करने पहुंचते हैं। ऐसे में झुका हुआ पोल लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। पोल पर बिजली की लाइनें भी चल रही हैं। इससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन और बिजली निगम से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पोल गिरने से पहले इसे ठीक करना जरूरी है। बिजली निगम के जेई सतपाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जल्द कार्रवाई कर पोल को ठीक करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


फोटो 29 - बिजली निगम का टूटा हुआ पोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें