फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: श्रीकृष्ण गोशाला सेवा समिति का चुनाव 22 को

Sun, 15 Jun 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
श्री कृष्ण गौशाला सेवा समिति नाढोड़ी में  प्रबंधन चुनाव के दौरान नामांकन वापस की प्रक्रिया में
विज्ञापन
भूना। श्रीकृष्ण गोशाला सेवा समिति नाढोड़ी के प्रबंधन के चुनाव में सर्वसम्मति नहीं बन सकी, इसलिए अब 22 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी और विजेता पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी विकास बंसल ने रविवार को गोशाला पहुंचकर नामांकन वापसी के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलॉट किए। इसके लिए 8 जून को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। प्रधान पद के लिए चार नामांकन दर्ज हुए थे। 15 जून को दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी के बाद हरि सिंह गोदारा और हरि सिंह खीचड़ ने नाम वापस ले लिए।
अब प्रधान पद पर फकीर चंद गोदारा पुत्र भजनलाल और फकीर चंद गोदारा पुत्र रामप्रताप के बीच सीधी टक्कर है। भजनलाल के बेटे को बाइक और रामप्रताप के बेटे को हवाई जहाज का चुनाव चिन्ह मिला है।उपप्रधान पद के लिए नंबरदार राम सिंह भांभू ने नाम वापस लिया, इसलिए केसरलाल भांभू निर्विरोध उपप्रधान चुने गए।
विज्ञापन

सचिव पद पर मेहर मोगा के नाम पर सहमति बनी थी, लेकिन दीपक कुमार समय पर नहीं पहुंचे, इसलिए अब मेहर मोगा को सिलिंडर और दीपक कुमार को प्लेट-कप का चुनाव चिन्ह मिला है। कोषाध्यक्ष पद के लिए धर्मपाल ने नाम वापस लिया। इसके बाद कृष्ण कुमार सुथार को निर्विरोध कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। सह सचिव पद पर सतविंदर धारनिया और मुकेश धारनिया के बीच सीधी टक्कर है। सतविंदर को मटका और मुकेश को जग का चुनाव चिन्ह मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें