फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंची तीन शिकायत

Wed, 02 Apr 2014 12:24 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मतदान का समय नजदीक आते ही आरोप लगने का दौर भी शुरू हो गया हे। कौन अधिकारी और कर्मचारी किसके लिए काम कर रहा है या प्रचार कर रहा है। ऐसी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंचनी शुरू हो गई हैं। मंगलवार को ऐसी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंची। शिकायत इनेलो की तरफ से की गई हैं।


   सिरसा इनेलो जिला अध्यक्ष पदम जैन ने जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी फतेहाबाद के एसडीओ पून्नु राम कांग्रेस से जुड़े हैं, इसलिए उनका तबादला किया जाए। ऐसी एक शिकायत भट्टूकलां के नायब तहसीलदार छेलूराम के बारे में की गई है।
विज्ञापन


 शिकायत में बताया गया है छेलूराम फतेहबाद के पार्षद वजीर जाखड़ के पिता है। वजीर जाखड़ कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर के समर्थक है। 5 मार्च को इनको कानूनगो से नायब तहसीलदार की पदोन्नति की गई है, इसलिए इनका यहां से तबादला किया जाए।
विज्ञापन


 इनेलो से जुड़े धीरज कुमार ने फतेहाबाद एमएम कॉलेज के मुख्य लिपिक पवन रूखाया के बारे में चुनाव आयोग को शिकायत की है कि यह कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनकी सभा में मंच संचालन कर चुके हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने इसकी जांच तहसीलदार को सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें