फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने दामाद पर किया हमला

Tue, 01 Apr 2014 12:08 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रेम विवाह करने से नाराज एक युवक पर सोमवार को उसकी पत्नी के परिवार वालों ने हमला बोल दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके एक दोस्त को भी चोट पहुंची हैं। घायल को टोहाना के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

   टोहाना के वार्ड नंबर 14 निवासी सन्नी पुत्र रोशन लाल को उसकी पत्नी के परिवार वालों ने पीट-पीट कर घायल कर दिया। सामान्य अस्पताल में घायल सन्नी ने बताया कि वह सोमवार दोपहर दोस्त नवरूप के साथ दवाई लेने के लिए मेडिकल पर गया था।

जब वह दवाई लेकर लौट रहा था तो उसके ससुराल वालों ने रास्ता रोककर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी नवरूप मामूली रूप से घायल हो गया। सन्नी ने बताया कि 4 जनवरी 2013 में दिल्ली के आर्य समाज में उसने प्रेमिका से शादी की थी।
विज्ञापन


 प्रेमिका के परिजन शादी से खुश नहीं थे वह उससे रंजिश रखते है। युवती टोहना की रहने वाली है। शादी के बाद उसके परिजन तो मान गए और परिवार के साथ रहने लगा पुलिस ने सन्नी की शिकायत पर हमला करने वाले सुरेंद्र, जोनी राम, मोहित, मनोज और रोहित निवासी बागड़ी निवासी टोहाना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें