फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में सो रहे बुजुर्ग पर तेजधार हथियारों से हमला, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भोड़िया खेड़ा में खेत में सो रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग मनीराम पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल अवस्था में परिवार के लोग उसे फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके बाद बुजुर्ग को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

परिवार के मुताबिक बुजुर्ग पर हमला शरारती तत्वों ने किया है जो खेत के आसपास बैठकर शराब पीते हैं। गांव भोड़िया खेड़ा निवासी कुलदीप ने बताया कि उसके पिता रोजाना की तरह खेत में सोने के लिए गए थे। रात को कुछ युवकों ने लाठी-डंडों व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने शोर सुना और मौके पहुंचे और उन्हें सूचना दी। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें