फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जल गया अहंकार, श्री राम की हुई जय-जयकार

Thu, 02 Oct 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के सेक्टर 10 में दशहरा पर्व के दौरान रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलते हुए संवा
विज्ञापन
फतेहाबाद/टोहाना/ रतिया। जिले भर में वीरवार को विजय दशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। फतेहाबाद शहर में 45 तो रतिया में 65 फीट के रावण के पुतले का दहन हुआ। फतेहाबाद में विजय दशमी पर्व को लेकर वीरवार शाम को बाजार में रौनक रही। मिठाइयों की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन

फतेहाबाद में सर्व समाज त्योहार ट्रस्ट की तरफ से कृष्णा सेवा समिति धर्मशाला से सेक्टर 10 तक शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बलवान सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा रहे। रतिया में शक्ति नाटक क्लब ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां पर 65 फीट के पुतले का दहन हुआ। समाजसेवी अशोक मदान, अपार इंसा समेत सामाजिक संस्थाओं के लोग मौजूद रहे। भट्टू मंडी में श्री हनुमान रामलीला क्लब ने अनाज मंडी में विशाल दशहरा महोत्सव आयोजित किया। यहां 61 फीट के रावण के पुतले का दहन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें