फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन और कचरा उठान एजेंसी का दावा पहले दिन ही फेल हो गया। एजेंसी पहले दिन ही डोर टू डोर कचरा उठान को लेकर व्यवस्था नहीं बना पाई। नगर परिषद को ही अपने स्तर पर डोर टू डोर कचरा उठान करवाना पड़ा।
कुरुक्षेत्र की एजेंसी राधा-कृष्णा सोसाइटी की गाड़ियां नहीं पहुंची। हालांकि एजेंसी के संचालक जरनैल सिंह और नगर परिषद के सीएसआई सतपाल सैनी ने दावा किया था कि वीरवार से काम शुरू हो जाएगा। नगर परिषद ने एजेंसी को पांच साल के लिए 10 करोड़ में ठेका दिया है। काम ठीक रहता है तो दो साल आगे बढ़ाया जाएगा।
-
नगर परिषद अपने स्तर पर कर रहा उठान
नगर परिषद ने पहले डिंग पावर मैन को ठेका दिया हुआ था, मार्च माह में ये ठेका खत्म हो गया और अप्रैल से नगर परिषद अपने स्तर पर उठान करवा रहा है। नगर परिषद ने दूसरी एजेंसी से गाड़ियां ठेके पर ले रखी है।
-
एजेंसी ने खुद की नई गाड़ियां ली ंहै। गाड़ियां अभी तैयार नहीं हो पाई हैं। इस वजह से वीरवार को काम शुरू नहीं हो पाया है। काम शुरू होने में अभी समय लगेगा।
जरनैल सिंह, एजेंसी संचालक
-
एजेंसी की गाड़ियां अभी नहीं आई हैं। इस वजह से दिक्कत आई है। हालांकि एजेंसी के पास अभी काम शुरू करने को लेकर समय है। नगर परिषद अपने स्तर पर उठान करवा रही है।
सतपाल सैनी, सीएसआई, नगर परिषद
-