फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को नशे से बाहर निकालने के लिए उठाने होंगे प्रभावी कदम : डीसी

विज्ञापन
लघु सचिवालय के सभागार में शिक्षण संस्थान और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेती डीसी मनदीप
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के युवाओं को नशे रूपी दलदल से बाहर निकालने के लिए सकारात्मक व प्रभावी कदम उठाने होंगे। नशा युवाओं को दिन प्रतिदिन अपनी गिरफ्त में ले रहा है, जिससे युवा अपने लक्ष्य व मार्ग से पथभ्रष्ट हो रहे हैं। हमें मिलकर युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालना होगा।
विज्ञापन


यह निर्देश उपायुक्त मनदीप कौर ने लघु सचिवालय के सभागार में कॉलेज, आईटीआई और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में दिए। उपायुक्त ने जिले में नशे की तस्करी में शामिल लोगों पर शिकंजा कसने के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने व सूचना जुटाने की प्रणाली को और मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों के साथ नियमित बैठकें की जाएंगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले में सर्वे करवाते हुए नशा करने वालों की पहचान करें और उनकी काउंसलिंग करवाएं। कॉलेज प्राचार्यों से कहा कि वे हॉट स्पॉट चिह्नित करके इसकी रिपोर्ट भेजें और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की सूचना भी प्रशासन के साथ साझा करें। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन के साथ-साथ विद्यालय व महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नशा न करने बारे जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

नशा बेचने व नशा करने वालों की सूचना दें : एसपी

एसपी आस्था मोदी ने कहा कि जिला को नशा व अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि सरकार व जिला पुलिस की ओर से नशा मुक्त समाज का निर्माण करने के लिए चलाई जा रही मुहिम में भी बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कॉलेज प्राचार्यों से कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशा बेच रहा है या सेवन कर रहा है तो इसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें। जो भी व्यक्ति गांव में ड्रग्स लेता है उसकी सूचना नजदीकी थाना प्रभारी को दें। इस मौके पर एडीसी राहुल मोदी, नगराधीश कैप्टन परमेश सिंह, डीईओ संगीता बिश्नोई, डीईईओ वेद दहिया, प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र ज्याणी, डॉ. गुरचरण दास सहित विभिन्न कॉलेज और आईटीआई के प्राचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें