मृतक की पहचान 43 वर्षीय गांव हैदरवाला निवासी वेदप्रकाश के तौर पर हुई है, जो ड्राइवरी करता था। मृतक शादीशुदा था, जिसके दो बच्चे है। वह इस समय रेलवे रोड स्थित हनुमान सेनेटरी की दुकान पर चालक के तौर पर कार्यरत था।
टोहाना के हिसार रोड को रतिया रोड से जोड़ने वाले बाईपास पर बुधवार देर रात्रि करीब 12 बजे एक कार में अचानक आग लग गई। इससे कार सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण रामेश्वर ने बताया कि रात्रि के करीब 12 बजे खेत में पानी लगाने के लिए आए हुए थे तो इस गाड़ी में पूरी तरह से आग लगी हुई थी। गैस बनने के कारण शीशा टूट गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड व पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर आई लेकिन कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
मृतक की पहचान 43 वर्षीय गांव हैदरवाला निवासी वेदप्रकाश के तौर पर हुई है, जो ड्राइवरी करता था। मृतक शादीशुदा था, जिसके दो बच्चे है। वह इस समय रेलवे रोड स्थित हनुमान सेनेटरी की दुकान पर चालक के तौर पर कार्यरत था। कार में आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।