फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले के 345 विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग देगा साइकिल

Sun, 03 Nov 2024 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग मेरी साइकिल मेरी पसंद योजना के तहत जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा छठी में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को साइकिल देने जा रहा है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने स्कूलों से डिमांड मांगी थी। खंड स्तर पर जिले में 345 साइकिलों की डिमांड आई है।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने निदेशालय से 9 लाख 99 हजार 800 रुपये के बजट की डिमांड भेजी है। बजट आने के बाद शिक्षा विभाग जिला स्तर पर साइकिल मेले का आयोजन करेगा। इस मेले में विद्यार्थी अपनी पसंद की साइकिल खरीद सकेंगे। शिक्षा विभाग इसके लिए राशि देगा। विभाग ने इस बार परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किया है।
-
खंड स्तर पर ये आई साइकिलों की डिमांड
खंड 20 इंची 22 इंची
भट्टूकलां 0 5
भूना 19 22
फतेहाबाद 56 68
टोहाना 66 46
जाखल 14 19
रतिया 21 9
- 20 इंची साइकिल के मिलेंगे 2800 रुपये
शिक्षा विभाग लड़कियों को 20 इंची साइकिल के लिए 2800 रुपये देगा। इसके अलावा लड़कों को 22 इंची साइकिल की खरीद करने के लिए 3000 रुपये की राशि दी जाएगी।
- शिक्षा विभाग की तरफ से कक्षा छठी के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को हर साल साइकिल उपलब्ध करवाता है। ये स्कूल उन विद्यार्थियों को दी जाती जो दो किलोमीटर दूर से पढ़ने के लिए आते है और उनके गांव में मिडिल स्कूल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें