फतेहाबाद की रतिया अनाज मंडी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी अनाज मंडी के पूर्व प्रधान अमन जैन की दुकान पर की गई, जो भारत ब्रांड योजना में सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित घोटाले से जुड़ी है।
ईडी की टीमें सुबह से ही रतिया अनाज मंडी में सक्रिय हैं और अमन जैन के व्यापारिक प्रतिष्ठानों की गहन तलाशी ले रही हैं। इस कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है।