फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गाड़ी की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की हुई मौत, केस दर्ज

Tue, 28 Jan 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। शहर के टोहाना रोड शेरगढ़ ढाणी नथवान के पास गाड़ी की सीधी टक्कर में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद के चिल्लेवाल निवासी राजेंद्र पाल ने बताया कि उसका छोटा भाई मशिंद्र कुमार करीब 15 साल से कुलां मे अशोक मेहता कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर लोडिंग ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार सुबह मशिंद्र कुमार कुलां से लोडिंग ई-रिक्शा लेकर दुकान का समान लेने के लिए रतिया जा रहा था।
इस दौरान वह भी अपने बाइक पर सवार होकर रतिया में किसी काम के लिए उसके पीछे-पीछे जा रहा था। जब भाई मशिंद्र कुमार शेरगढ़ ढाणी नथवान के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक गाड़ी चालक भाई की लोडिंग ई-रिक्शा को सीधी टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

इस पर वह अपने भाई को रतिया के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालात को देखते हुए नागरिक अस्पताल टोहाना ले गए। वहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शहर थाना पुलिस ने मृतक के भाई राजेंद्र पाल की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें