फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भूना में वापस नहीं भेजे कूड़ादान, पार्कों में लगाए, अब शहर के चौकों में लगेंगे

Thu, 20 Mar 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में पार्क में लगाए गए कूड़ादानस्त्रोत नगर परिषद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद ने भूना नगर पालिका से मंगवाए गए कूड़ादान वीरवार से शहर में लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर परिषद की तरफ से पपीहा पार्क, हेरिटेज पार्क, दीनदयाल उपाध्याय पार्क में ये कूड़ादान लगाए गए हैं। भूना नगर पालिका में विरोध के बावजूद इन्हें वापस नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कुछ कूड़ादान शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर लगाया जाएगा। बता दें कि नगर परिषद ने करीब दो साल से कूड़ादान खरीदने की प्रक्रिया शुरू की हुई है लेकिन अभी तक खरीद नहीं पाया। ऐसे में भूना नगर पालिका से पिछले सप्ताह 40 डस्टबिन मंगवाए गए। इन कूड़ादान को स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू होने के चलते भूना से मंगवाया गया है।

-

भूना के पार्षद कर चुके हैं विरोध

नगर पालिका भूना के पार्षद कूड़ादान को लेकर विरोध कर चुके हैं। पार्षदों का कहना है कि नगर पालिका भूना द्वारा ये डस्टबिन खरीदे गए लेकिन इन्हें फतेहाबाद भेजना गलत है, भूना में इनकी जरूरत है। वहीं नगर परिषद फतेहाबाद के अधिकारियों का कहना है कि डस्टबिन उधार लिए गए हैं, यहां खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद लौटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


-

भूना में सिर्फ 171 लोगों ने दिया फीडबैक

स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर केंद्र की टीम एक या दो दिन में पहुंच सकती है। केंद्र की टीम शहर में सफाई व्यवस्था को जांचेगी और लोगों का फीडबैक लेगी। सर्वेक्षण में लोगों द्वारा दिए गए ऑनलाइन फीडबैक की भी समीक्षा होगी। इसके 300 नंबर तय किए गए हैं। भूना नगर पालिका की फीडबैक को लेकर स्थिति अच्छी नहीं है। फतेहाबाद में 600, टोहाना में 594, रतिया में 390, भूना में 171 और जाखल में 464 लोगों ने फीडबैक दिया है।
विज्ञापन


-

शहर में कूड़ादान लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पार्कों में कूड़ादान लगा दिए गए हैं और जल्द ही शहर के मुख्य चौक-चौराहों में लगाए जाएंगे।

- सतपाल सैनी, सीएसआई, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें