फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अधूरी सूचना और बदले शेड्यूल के कारण मातृत्व शिविर में कम पहुंचीं गर्भवतियां

Wed, 29 Apr 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में खाली पड़ीं कुर्सियां और इंतजार करता स्टाफ। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में बुधवार को स्वास्थ्य जांच के लिए तीन विशेष शिविर लगाए गए। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवतियों की जांच के लिए आयोजित शिविर की सूचना नहीं मिलने से कम संख्या में महिलाएं पहुंचीं। सुबह करीब 8 बजे से 11 बजे तक स्टाफ ने महिलाओं की जांच की लेकिन 11 बजे से दोपहर करीब 2 बजे तक नर्सिंग ऑफिसर रजिस्ट्रेशन के लिए इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार सूचना के अभाव और बदले हुए शेड्यूल के कारण गर्भवती महिलाओं की संख्या कम रही। सुबह 11 बजे तक केवल 35 गर्भवती महिलाएं ही जांच के लिए पहुंचीं जबकि शिविर में पांच नर्सिंग ऑफिसरों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बाद शिविर में अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ी रहीं।
शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच कर हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान करना और जच्चा-बच्चा की मृत्युदर को कम करना है। पहले यह शिविर हर माह 9, 10 और 23 तारीख को आयोजित होते थे बाद में माह के अंतिम दिन शिविर लगाया गया। रिपोर्ट समय पर न मिलने के कारण अब इसे माह के आखिरी दिन से एक दिन पहले आयोजित किया जाने लगा है।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल जांच शिविर और दिव्यांग प्रमाणपत्र शिविर में लोगों की भीड़ देखने को मिली। हड्डी रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता के चलते अमरनाथ यात्रा मेडिकल शिविर केवल बुधवार और वीरवार को ही निर्धारित किया गया है जबकि दिव्यांग प्रमाणपत्र शिविर भी बुधवार को ही लगाया जाता है।
वहीं नागरिक अस्पताल में ई-उपचार सर्वर पिछले ढाई माह से बंद पड़ा है जिसके कारण मरीजों का मैनुअल रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। अस्पताल में मरम्मत कार्य के चलते सर्वर फिलहाल बंद है। उप सिविल सर्जन डॉ. भरत सहारण ने कहा कि गर्मी के कारण मरीजों की संख्या सामान्य रूप से कम हो रही है। सूचना के अभाव जैसी कोई स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें