फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पांच साल में दो करोड़ 93 लाख रुपये घट गई दुड़ाराम की संपत्ति, पत्नी मलागिरी की 65 लाख रुपये बढ़ी

Thu, 12 Sep 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल के भतीजे और फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम की संपत्ति पिछले पांच साल में दो करोड़ 93 लाख रुपये घट गई है। वहीं, पत्नी मलागिरी देवी की संपत्ति में 65 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। साल 2019 में भाजपा के टिकट पर जब दुड़ाराम विधायक चुने गए थे, उस समय उनकी संपत्ति 6 करोड़ 46 लाख 12 हजार रुपये थे। जो अब घटकर 3 करोड़ 53 लाख 11 हजार रुपये रह गई है।
विज्ञापन

इस बार चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र के अनुसार दुड़ाराम के पास 50,000 रुपये नकद है जबकि उनकी पत्नी मलागिरी देवी के पास 20 हजार नकद है। दुड़ाराम के तीन बैंकों खातों में आठ लाख रुपये जमा है। दुड़ाराम की चल संपत्ति 36,61,700 रुपये हैं जबकि पत्नी मलागिरी की संपत्ति 85,63,100 रुपये है। इसके अलावा दुड़ाराम की अचल संपत्ति 3,16,50,000 रुपये है जबकि पत्नी मलागिरी देवी के नाम पर 7,43,95,000 रुपये की अचल संपत्ति है।
-
वर्ष 2019 में यह थी चल-अचल सपंत्ति की स्थिति
वर्ष 2019 के चुनाव में भी दुड़ाराम के पास नकद 50,000 रुपये थे। वहीं, बैंक में 41 लाख रुपये जमा थे। दुड़ाराम के नाम स्कॉर्पियो थी, जबकि फॉरच्यूनर पत्नी मलागिरी देवी के नाम थी। यही वाहन इस बार भी दोनों के नाम ही हैं। दुड़ाराम की पास 2019 में चल संपत्ति 71,81,720 रुपये जबकि पत्नी मलागिरी देवी की 70,80,000 रुपये थी। दुड़ाराम के पास 5,74,31,000 रुपये और पत्नी मलागिरी के नाम 6,93,55,145 रुपये कीमत की अचल संपत्ति थी। हिसार के सेक्टर-14 में दो प्लॉट और पत्नी के नाम हिसार के सेक्टर 15ए में दो प्लॉट और सेक्टर 14 में तीन प्लॉट थे। इसके अतिरिक्त दुड़ाराम के पास 50 ग्राम सोने की ज्वेलरी है जबकि पत्नी के पास 750 ग्राम सोने की ज्वेलरी थी। यह संपत्ति इस बार भी बरकरार है।
विज्ञापन

-
हथियार के शौकीन हैं दुड़ाराम
दुड़ाराम हथियार रखने के भी शौकीन हैं। उनके पास .45 बोर की पिस्टल और .30 बोर की कारबाइन है। हालांकि, दुड़ाराम और उनकी पत्नी मलागिरी दोनों ने 81-81 लाख रुपये का लोन भी लिया हुआ है।
-
करोड़पति हैं इनेलो की उम्मीदवार सुनैना चौटाला

फतेहाबाद हलके से इनेलो-बसपा की संयुक्त उम्मीदवार बनाई गई सुनैना चौटाला भी करोड़पति हैं। चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र के अनुसार सुनैना चौटाला के पास 40 लाख 44 हजार जबकि उनके पति रवि चौटाला के पास 40 लाख 78 हजार रुपये की चल संपत्ति हैं। इसके अतिरिक्त सुनैना चौटाला के पास 3 करोड़ 34 लाख रुपये कीमत की अचल संपत्ति हैं। उनके पति रवि के पास 7 करोड़ 51 लाख 39 हजार की अचल संपत्ति है। सुनैना चौटाला पर 8,20,941 रुपये म्युनिसिपल टैक्स बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें