फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की गोलियों सहित दवा विक्रेता काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। एंटी नारकोटिक्स सैल फतेहाबाद की टीम ने शुक्रवार को जाखल मंडी में मेडिकल हॉल संचालक को हजारों नशे की गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि पुलिस पिछले काफी समय से आरोपी को पकड़ने की कोशिश में थी। लेकिन इस बार उक्त टीम ने उसे नशे की दवा सहित काबू करने में सफलता पाई।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सैल फतेहाबाद की टीम इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिद्धू के नेतृत्व में जाखल मंडी के अग्रसेन चौक पहुंची। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिद्धू ने बताया कि उन्होंने चौक के पास शिव मेडिकल हॉल चलाने वाले दीपक कुमार को एक थैले में कुछ ले जाते हुए पाया। टीम को जब उस पर शक हुआ तो उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान थैले के अंदर से 16 हजार नशे की गोलियां बरामद हुईं। जो कि वह किसी को बेचने की फिराक में ले जा रहा था। टीम ने उसे वहीं पर काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि बरामद हुईं गोलियां एनडीपीएस की सूची में नंबर 3 पर होनी पाई गई। टीम पूछताछ कर उससे यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह गोलियां कहां से खरीदी गई हैं व उसे बेचने वाला कौन है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिद्धू ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें