फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नशे के मामले घटे न बढ़े तस्कर पकड़ने में आई कमी

Fri, 03 Jan 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला पुलिस प्रशासन की तरफ से बीते वर्ष की गई कार्रवाई की रिपोर्ट जारी की है। प्रशासन का दावा है कि जिले में 4,046 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें 3658 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन


नशे को लेकर पुलिस द्वारा 219 मामले दर्ज किए गए हैं और 370 आरोपी तस्कर पकड़े जा चुके हैं। वर्ष 2013 में भी नशा तस्करी के 219 मामले दर्ज हुए थे, इस दौरान तस्कर 399 पकड़े गए थे। तस्कर पकड़ने में फिलहाल कमी आई है, यानी नशा तस्करी की चेन तोड़ने में कमी आई है।पुलिस प्रशासन की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2024 में पांच इनामी भगौड़ों को पकड़ा गया है। जिनमें से एक 25 हजार रुपये तथा चार आरोपियों पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के द्वारा 145 उद्घोषित अपराधी व 74 जमानत तर्क अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

- नशे को लेकर ये रही है पुलिस की कार्रवाई

नशा तस्करी के मामले दर्ज - 219

नशा तस्करी के आरोपी गिरफ्तार - 370

अफीम बरामद - 23.131 किलोग्राम

चूरा पोस्त - 2036.181 किलोग्राम

सुल्फा - 0.16 किलोग्रामगांजा - 594.297 किलोग्राग्रहेरोइन - 1431.98 ग्राम

चूरापोस्त के पौधे - 1393

प्रतिबंधित सिरप 22 बोतल

प्रतिबंधित नशे की गोलियां और कैप्सुल 34,444

-अवैध हथियार रखने वालों पर हुई कार्रवाई

अवैध हथियार रखने के मामले में पुलिस ने 78 मामले दर्ज करके 125 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 74 देसी पिस्तौल, 1 गन, 2 रिवॉलवर, 1 चाकू, 2 मैग्जीन एवं 104 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


-पुलिस ने ये पकड़ी अवैध शराब

आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई हुए पुलिस ने अवैध रूप से शराब की तस्करी करने व बेचने के मामले में 436 मामले दर्ज करके 456 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 15072.25 बोतल देसी शराब, 3105.48 बोतल देसी शराब, 30713 बोतल अंग्रेजी शराब व 4032 बोतल बीयर व 10,077 किलोग्राम लाहन एवं 22 चलती भट्टी पकड़ी है।

-31.63 लाख जुआ राशि की गई बरामद

जुआ अधिनियम के तहत पुलिस के 106 मामले दर्ज करके 251 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनसे 31,63,875 रुपये बरामद करके व अन्य सामान जब्त किया है।

आम जनता से अपील है कि यदि उन्हें अपने इलाके में जुआ, सट्टा, नशा तस्करी, अवैध असलाह व अन्य किसी अपराध के बारे में जानकारी मिलती है तो तुरंत संबंधित थाना में अथवा कंट्रोल रूम के नंबर 01667-30010 पर सूचित करें। अपने क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने में पुलिस का सहयोग करें। इस प्रकार की कोई सूचना पुलिस को देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन


- आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें