फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सीवरेज लाइन डालने के दौरान टूट रही पेयजल की पाइप लाइन

Mon, 23 Mar 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
हंस कॉलोनी में सिवरेज पाइप लाइन डालने के दौरान टूटी पेयजल पाइप लाइन स्त्रोत स्थानीय निवासी - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहाबाद। हंस कॉलोनी में सीवरेज लाइन बिछाने का काम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। खुदाई के दौरान बार-बार पेयजल लाइन टूट रही है। इससे कॉलोनी में जलसंकट गहराने लगा है। हालात यह है कि लोगों को सुबह मिलने वाली सीमित पानी सप्लाई भी बाधित हो रही है।
विज्ञापन


कॉलोनी में करीब छह माह पहले ही पेयजल पाइप लाइन डाली गई थीं लेकिन अब सीवरेज लाइन डालने के दौरान इन पाइपों को नुकसान पहुंच रहा है। पिछले 20 दिनों से चल रहे इस कार्य में कई जगह पाइप लाइन टूट चुकी है जिससे पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। हंस कॉलोनी वासी महेश, रामरूवरूप, रवि का कहना है कि सुबह के समय ही पानी की सप्लाई होती है लेकिन लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा।

लोगों के अनुसार कई घरों में पानी की किल्लत बनी हुई है जिससे उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उनको मजबूरी में वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं। आरोप है कि एजेंसी कार्य में सावधानी नहीं बरती जा रही। इस कारण से नई पाइप लाइनें भी टूट रही हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज कार्य के दौरान पेयजल पाइप लाइन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और क्षतिग्रस्त लाइनों की तुरंत मरम्मत करवाई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। एसडीओ सतपाल रोज का कहना है कि पाइप लाइन डालते समय जो भी समस्या आ रही है उसका समाधान भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें