फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भट्टूकलां में फतेहाबाद रोड पर पेयजल लाइन का जोड़ खुला

विज्ञापन
भट्टूमंडी में टूटी पेयजल पाईप से बहता पानी। 
विज्ञापन
भट्टूकलां। गांव भट्टूकलां में पेयजल आपूर्ति को लेकर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पिछले पांच दिनों के बाद टूटी हुई पाइप लाइन को ठीक करके सोमवार को पानी आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन मंगलवार को फिर से इस पाइपलाइन का जोड़ खुल गया। इससे फतेहाबाद रोड पर बस स्टैंड के पास जल भराव हो गया।
विज्ञापन


इस कारण भट्टूकलां गांव व भट्टूमंडी की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। इससे फतेहाबाद रोड का निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। यह पाइप लाइन कई बार टूट चुकी है। इस पाइपलाइन को रोड के नीचे से हटाने का कार्य जारी हैं। पाइपलाइन को दुरुस्त करने व जोड़ खुलने से लोगों के घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं पहुंच पा रही है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकारी अभियंता से फोन पर बात कर इसकी शिकायत करते हुए समस्या हल करवाने की बात कही। उन्होंने बताया कि उनके मोहल्ला की ओर जाने वाली लाइन को ठीक किए बिना ही रातों रात उस पर रोड बना दिया। इसके बाद मोहल्लावासियों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि पानी रोड के नीचे से निकल रहा था। शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे जनस्वास्थ्य के कर्मचारियों ने बताया कि इस लाइन को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं फतेहाबाद रोड पर पेयजल लाइन ठीक करने के बावजूद उसी स्थान से खुली पाइप लाइन संबंधित विभाग के कनिष्ठ अभियंता सहित अनेक कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उक्त स्थान पर बने गड्ढे व पाइप लाइन से पानी निकालने का कार्य शुरू किया गया है ताकि पता किया जा सके कि क्या दिक्कत हुई है। जोड़ खुला मिला तो जल्द ठीक कर दिया जाएगा। अगर पाइप लाइन फटी है तो कुछ समय लग सकता है। कर्मचारी इसको ठीक करने लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें