फतेहाबाद। शहर के अमात्रा रिजॉर्ट्स में शुक्रवार को अमर उजाला की तरफ से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले में कक्षा दसवीं और बारहवीं में बेहतरीन प्रदर्शन कर सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन रहे जबकि विशिष्ठ अतिथि की भूमिका जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्रोई ने निभाई। 25 स्कूलों के करीब 170 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम में शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढिंगसरा के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
जिला शिक्षा विभाग के उल्लास कार्यक्रम के जिला संयोजक पवन सागर के नेतृत्व में टीम ममता मालिया, संतोष धारनिया, सुमित मालिया ने गीत गाकर प्रस्तुति दी। बच्चों ने काफी अच्छे कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में स्कॉलर कॉन्वेंट स्कूल के डायरेक्टर शैलेन भास्कर ने कहा कि अभिभावक बच्चों पर दबाव न डालें कि उन्हें अच्छे नंबर लेने हैं। मानसिक दबाव में बच्चे गलत कदम उठा लेते हैं। बच्चों को अपना लक्ष्य खुद निर्धारित करने दें।
शिक्षा एवं कौशल विकास परिषद के चेयरमैन हेमंत बैजलपुरिया ने कहा कि बच्चों को कौशल विकास की तरफ कदम बढ़ाने चाहिए। सरकार ने कई योजनाएं कौशल विकास को लेकर लागू कर रखी है। इनके लाभ उठाकर बच्चे पढ़ाई सुचारू रख सकते हैं।
कार्यक्रम में मिड सिटी मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल के संचालक डॉ. संदीप, शांति निकेतन स्कूल ढिंगसरा के डायरेक्टर रणसिंह रेपसवाल, अमात्रा रिजॉर्ट्स के संचालक कपिल भाटिया, रितू फैशन डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट के संचालक अनिल कुमार, मैनेजर काजल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश मेहता, गांधी विद्या मंदिर स्कूल के प्रिंसिपल सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।
-
इन स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
अमर उजाला की तरफ से दि ऑलिव स्कूल, स्कॉलर कॉन्वेंट स्कूल, कॉन्वेंट कॉवेंट स्कूल, गांधी विद्या मंदिर स्कूल, शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अपेक्स कॉन्वेंट स्कूल, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, एसबीपी डीएवी स्कूल, टैगोर मॉडल स्कूल, शांति निकेतन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढिंगसरा, पीडीएम स्कूल खाबड़ा कलां, आदर्श भारती इंटरनेशनल सिंथला, न्यू सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना, पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजलपुर, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल एमपी रोही, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जांडली कलां, शहीद भगत सिंह स्कूल नहला, डायमंड इंटरनेशनल स्कूल नहला, शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना, मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल रतिया, जीएनआई कॉन्वेंट स्कूल रतिया, डीएवी स्कूल रतिया, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल टोहाना, ऋग्वेदा इंटरनेशनल स्कूल टोहाना, मॉडल केएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
-
कार्यक्रम के ये रहे सहयोगी
अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी अमात्रा रिजोर्ट्स, टैलेंटिड रितू फैशन डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट, मेडिसिटी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, स्कॉलर कॉन्वेंट स्कूल, आर्यभट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग मानावाली, दी ऑलिव स्कूल, शांति निकेतन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढिंगसरा, केकेजी इलेक्ट्रिकल एंड सोलर पॉवर, सीईएसडी कॉसिल ऑफ एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट भूना रहे।
-
बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर सम्मानित होने से अच्छा महसूस हुआ है। वहीं उच्च अधिकारियों के विचार सुनकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।
-झलक, शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फतेहाबाद
-
अमर उजाला के कार्यक्रम भविष्य ज्योति में शामिल होकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा मिली है। जिले के पुलिस अधीक्षक से मिलकर अच्छा लगा।
रिद्धी, शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल
-
बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर जिला शिक्षा अधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलने का मौका मिला है। ऐसे में विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए।
रेनूका, शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल
-
अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए ताकि विद्यार्थियों का शिक्षा की तरफ रुझान बढें।
-भूपेंद्र कौर, जीएनआई स्कूल, रतिया।
-
इस बात का उल्लेख विशेष रूप से करना चाहूंगी कि मुझे सफलता के इस पायदान तक पहुंचाने में गुरुजनों का विशेष मार्गदर्शन रहा है। अमर उजाला के इस कार्यक्रम में एक होनहार विद्यार्थी के तौर पर सम्मान पाना मेरे लिए गौरव की बात है।
अंजना,पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजलपुर
-
मुझे अपनी सफलता में गुरुजनों का बहुत अच्छा मार्गदर्शन मिला। इसकी बदौलत ही यह संभव हो सका। मैं इंजीनियरिंग कर देश की सेवा करना चाहती हूं। मुझे बारहवीं में भी इसी तरह का प्रदर्शन करना है, इसके लिए जीतोड़ मेहनत कर रही हूं।
-खुशी, पीडी मेमोरियल स्कूल खाबड़ा कलां।
-
ये सफलता कड़ी मेहनत से पाई है। मैं भविष्य में मेडिकल क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाना चाहता हूं। अमर उजाला ने मुझे सम्मान दिया है, उससे मैं बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।
-हंस मोंगा क्रेसंट स्कूल फतेहाबाद।
-
इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और गुरुजी के उचित मार्गदर्शन से है। मेरा मानना है कि मेहनत और गुरुजनों की बात पर अमल कर अनुशासन में ढलना ही सफलता का मूल मंत्र है।
-भविका शर्मा डीएवी रतिया।