फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर के रिहायशी क्षेत्रों में बिजली के तार नीचे होने से हादसों की आशंका

Mon, 16 Feb 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के गुरनानकपुरा मोहल्ला में नीचे लटकते बिजली के तार। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के विभिन्न रिहायशी इलाकों में बिजली निगम की लापरवाही सामने आ रही है। शहर की गलियों और घरों की छतों के बिल्कुल करीब से गुजर रही हाई-वोल्टेज बिजली की तारे स्थानीय निवासियों के लिए हादसे की आशंका बनी हुई हैं। कई जगहों पर ये तारे घरों की छतों को छूकर निकल रही हैं,तो कही जगह गलियों में तारे नीची लटक रही है। इसको लेकर लोगों ने बिजली निगम से तारों कसने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के गुरनानकपुरा, पुराने बस स्टैंड के पीछे, शिवालय मार्केट, थाना रोड और कबीर बस्ती आदि मोहल्ला में बिजली की तारे ढीली होकर काफी नीचे तक लटक गई हैं। शहर के रामहंस, अशोक, राजकुमार, जगदीश और प्रवीण आदि का कहना है कि छतों पर कपड़े सुखाने या बच्चों के खेलने के दौरान हमेशा करंट लगने का डर सताता रहता है। बारिश के मौसम में यह खतरा दोगुना हो जाता है। दीवारों में नमी आने से करंट फैलने की संभावना बढ़ जाती है। बिजली निगम इस समस्या की अनदेखी कर रहा है। निगम से निवेदन है कि जल्द इस समस्या का समाधान करवाए जाए।


शिकायतों पर नहीं हो रही कोई सुनवाई

बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि वे इस समस्या को लेकर कई बार बिजली निगम के कार्यालय में लिखित और मौखिक शिकायतें दर्ज करवा चुके हैं। लेकिन, हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिलता है। कई बार संबंधित अधिकारियों को चेताया है कि ये तारे घरों की छतों के बेहद करीब हैं। किसी दिन कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है, लेकिन निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। घरों की बालकनी और छत से तारे मात्र 1 से 2 फीट की दूरी पर हैं। खंभों के बीच की दूरी अधिक होने के कारण तारे बीच में से झूल रही हैं। तेज हवा चलने पर ये तारे आपस में टकराती हैं, जिससे चिंगारियां निकलती हैं और आग लगने का भय बना रहता है।
विज्ञापन


बिजली निगम की ओर से बिजली की ढीली तारों को कसने का काम जारी है। शहर की तंग गलियों में खंभे लगाने की जगह नहीं है। ऐसे में इन गलियों की तारें नीची हैं। निगम की प्रयास है कि इन तारों उचित ऊंचाई पर किया जाएगा।
विज्ञापन


-रविंद्र, एसडीओ, शहरी बिजली निगम फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें