फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आज से डॉक्टर हड़ताल पर, अग्रोहा से बुलाए गए सात विशेषज्ञ संभालेंगे व्यवस्था

Sun, 07 Dec 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में आपातकाल विभाग संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकारी अस्पतालों में सोमवार से डॉक्टर दो दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं। ऐसे में अस्पताल में ओपीडी से लेकर इमरजेंसी सेवाएं तक प्रभावित होंगी। यहां तक डॉक्टरों ने शवों का पोस्टमार्टम से भी मना कर दिया है।
विज्ञापन


हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज के आह्वान पर जिले में चिकित्सक सोमवार और मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे। रविवार शाम को जिले में करीब 70 में से 45 चिकित्सकों ने मास कैजुअल लीव एसएमओ के पास भेज दी। व्यवस्था चलाने के लिए जिला नागरिक अस्पताल में अग्रोहा मेडिकल से 7 डॉक्टर बुलाए गए हैं।

नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी ओर ओपीडी को चलाने के लिए अग्रोहा मेडिकल के विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा पांच एनएचएम, एक कंसलटेंट और आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के दो डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है। नागरिक अस्पताल में रोजाना एक हजार तक मरीजों की ओपीडी होती है लेकिन सोमवार होने के कारण ओपीडी 1200 से ज्यादा पहुंच सकती है।
विज्ञापन


-

डेंटल सर्जन के सहारे रहेगी सीएचसी पर व्यवस्था

सिविल सर्जन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्था बनाने के लिए सीएचओ की ड्यूटी लगाई है। टोहाना में कंसलटेंट और आरबीएसके के डॉक्टर व्यवस्था संभालेंगे। इसके अलावा रतिया नागरिक अस्पताल में आरबीएसके के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। डेंटल सर्जनों को भी सीएचसी पर व्यवस्था बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में महिला रोग और शिशु रोग विशेषज्ञ की ओपीडी जारी रह सकती है। यहां पर एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) के तहत विशेषज्ञ तैनात हैं।



नहीं होंगे ऑपरेशन

नागरिक अस्पताल में हड़ताल के चलते दो दिन सामान्य ऑपरेशन पर रोक लगाई गई है। हड़ताल के चलते ऑपरेशन सुविधा बंद रहेगी। आंखों, नसबंदी ऑपरेशन और ईएनटी से संबंधित ऑपरेशन बंद रहेंगे।

-

हड़ताल के चलते व्यवस्था बनाने के लिए अग्रोहा मेडिकल से सात डॉक्टर बुलाए गए हैं। इमरजेंसी, नर्सरी और जच्चा-बच्चा वार्ड में सेवाएं प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी। ओपीडी को लेकर अनुबंध पर तैनात डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रयास रहेगा कि मरीजों को किसी तरह की असुविधा न हो सके।
विज्ञापन


-डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें