फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर से लूटपाट मामले में मिले सुराग

Thu, 06 Nov 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूना मोड़ के पास सिविल अस्पताल के डॉक्टर राजीव के साथ हुई मारपीट के बाद लूटपाट के मामले में पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक का पता लगा लिया है।
विज्ञापन


यह गाड़ी फतेहाबाद के एक वकील के भाई की बताई गई है। लेकिन लूटपाट का शिकार हुए डॉक्टर राजीव गर्ग के घर जाने के कारण मामले की जांच अब शुक्रवार को डॉक्टर के लौटने के बाद दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर होगी।

सामान्य अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव गर्ग मंगलवार देर शाम अपनी गाड़ी से हुडा सेक्टर में जा रहे थे तो भूना मोड़ पर सफेद ऑल्टो कार सवार युवक ने डॉक्टर की गाड़ी रोक मारपीट कर सोने की चेन व नगदी लूटकर फरार हो गए थे। जिसके बाद मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी तथा सामान्य अस्पताल के डॉक्टरों ने लूटपाट का शिकार डॉक्टर को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया था।
विज्ञापन


जिसके बाद डाक्टर ने मारपीट कर लूटपाट के आरोप भी लगाए थे और गाड़ी नंबर भी बताया था। जिसके बाद पुलिस ने मौके से ही गाड़ी के नंबर के आधार पर वीटी करवा दी थी। छानबीन के बाद पुलिस ने गाड़ी का पता लगा और गाड़ी किसी वकील के भाई की बताई गई है।

पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर पाती। लूटपाट से घबराए डॉक्टर राजीव अपने घर मानसा चले गए। जिसके बाद अब मामले की जांच शुक्रवार को ही हो पाएगी।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी
थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि गाड़ी के नंबर के आधार पर उस व्यक्ति का पता लगा लिया गया है। डॉक्टर साहब ने जिस पर आरोप लगाए हैं वह वकील का भाई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को डॉक्टर तथा युवक को आमने-सामने बैठाकर मामले की जांच की जाएगी। जिसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें