फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये निभाएंगे फर्ज ताकि आप खुशी से मना सकें दिवाली

विज्ञापन
फतेहाबाद शहर के मेन बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। दिवाली के अवसर पर लोगों की सुविधा को देखते हुए बिजली निगम, अस्पताल और दमकल विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। आतिशबाजी व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आगजनी न हो, इसके लिए दमकल विभाग की सभी छह गाड़ियां और स्टाफ 24 घंटे तैनात रहेंगे। विद्युत निगम के कर्मचारियों की भी कॉलोनी वाइज ड्यूटियां बांट दी गई हैं और अस्पताल के कर्मचारी शेड्यूल के अनुसार दिवाली की रात भी ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन

फतेहाबाद शहर में इस समय दिवाली की धूम है। थाना रोड, भीमां बस्ती चौक, जवाहर चौक सहित सभी प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की कतारें लगी हुई हैं। ये भीड़ शुक्रवार से लेकर दिवाली की देर रात तक जारी रहेगी। इस दौरान शहर वासी सबसे बड़े त्योहार का आनंद ले सकें इसके लिए कई विभागों के कर्मचारी शहरवासियों के लिए ड्यूटी करेंगे।
दमकल विभाग की 6 गाड़ियां और 21 कर्मचारी रहेेंगे मुस्तैद
दमकल विभाग के पास इस समय छह गाड़ियां हैं जिनके लिए 21 कर्मचारी काम कर रहे हैं। हालांकि दमकल विभाग की तह तक जाएं तो उन्हें एक गाड़ी पर छह आदमी चाहिए। एक गाड़ी पर एक चालक, एक लीडिंग फायरमैन एवं चार फायरमैन की जरूरत है लेकिन दमकल विभाग की आपसी सामंजस्य के चलते सभी कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहेंगे और दीवाली की रात भी ड्यूटी करेंगे। लीडिंग फायरमैन अमर सिंह के अनुसार कर्मचारियों की कमी नहीं है। पूरा स्टाफ है और किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सांय से सोमवार रात तक दमकल विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन

इनके जिम्मे होगी शहर की बिजली व्यवस्था
फतेहाबाद शहर की बिजली सप्लाई भट्टू रोड स्थित 33 केवी सबस्टेशन से होती है। हालांकि हुडा सेक्टर एवं लघुसचिवालय का कुछ क्षेत्र डायरेक्ट 132 केवी से चलता है लेकिन उसकी देखरेख की पूरी जिम्मेदारी विद्युत निगम फतेहाबाद की है। शहर में दीवाली की रात बिजली निर्बाध रूप से जारी रहे इसके लिए एसडीओ धीरज झोरड़ ने एरिया वाइज डयूटियां लगा दी हैं। हुडा सेक्टर से लेकर मॉडल टाऊन, चार मरला, व शहर के हरेक कालोनी के लिए अलग अलग कर्मचारी तैनात रहेंगे। विभाग के पास इस समय 50 लाइनमैन और चार जेई हैं जिन्हें जिम्मा सौंपा गया है। एसडीओ धीरज झोरड़ खुद भी 33 केवी सबस्टेशन पर ड्यूटी देंगे। उन्होंने बताया कि दीवाली की रात आगजनी की घटना होने का अंदेशा बना रहता है, इसलिए उन्होंने एक इमरजेंसी टीम भी गठित कर रखी है जो 33 केवी सबस्टेशन पर तैनात रहेगी। ॎकसी भी आपातकालीन स्थिति में इस टीम को भेजा जाएगा। टेकिभनकल स्टाफ के साथ पावर हाउस स्टाफ भी तैनात रहेगा।
चिकित्सकों की छुट्टियां भी हुई रद्द, संस्था की एंबुलेंस मदद को रहेगी तैयार
स्वास्थ्य विभाग ने दीवाली की रात को किसी भी दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर पहले ही अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएमओ डा. संगीता मेहता की मानें तो सभी चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें शहर नहीं छोड़ने और फोन ऑन रखने की सलाह दी गई है। एंबुलेंस के लिए भी दूसरे विभागों के ट्रेंड ड्राइवरों को अस्पताल में ही तैनात किया गया है, इतना ही नहीं, समाजसेवी संस्था की एक एंबुलेंस को भी अस्पताल में भी तैनात करवाया गया है ताकि आपातकालीन स्थिति में मदद ली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें