फतेहाबाद में खाद्य पदार्थों के सैंपल लेते फूड इंस्पेक्टर सुरेंद्र पूनियां।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। दिवाली से ऐन पहले फूड सेफ्टी विभाग ने शहर में कई जगह छापेमारी की। इस दौरान विशेष टीम ने कई जगह खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए और उन्हें जांच के लिए लैब में भेज दिया। लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही इन खाद्य पदार्थों की दुकानों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अभियान का नेतृत्व शनिवार को फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर सुरेंद्र पूनियां ने किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नकली मिठाई और फास्ट फूड को लेकर उनके पास लगातार शिकायतें आ रही थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते शहर में इस बात की भी जांच पड़ताल की गई है कि कहीं नकली या केमिकलयुक्त मिठाई तो नहीं बनाई जा रही। इसके अलावा शहर के विभिन्न बाजारों में लगी जलेबी और मिठाइयों के स्टाल आदि पर भी जांच पड़ताल करते हुए सैंपल लिए लिए। फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर सुरेंद्र पूनियां ने कहा कि किसी भी कीमत में लोगों की जान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे।