फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divya Pahuja Case: एनडीआरएफ की 25 और सात गोताखोरों की टीमें जुटी थीं दिव्या के शव की तलाश में, पढ़ें रिपोर्ट

Sun, 14 Jan 2024 12:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद)

सार

आरोपी बलराज ने दो जनवरी को दिव्या का शव पंजाब के पटियाला क्षेत्र में भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। शव को तलाशने वाले गोताखोर बब्बर सिंह ने बताया इसके लिए सात गोताखोरों की टीम और एनडीआरएफ की 25 टीमें लगी हुई थी।
विज्ञापन
Divya Pahuja Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम स्थित एक होटल में चर्चित मॉडल दिव्या की हत्या के बाद उसके शव की तलाश लगातार जारी रही। 11 दिन बाद सात गोताखोरों और एनडीआरएफ की 25 टीमों की मशक्कत कूदनी हेड से दिव्या के शव बरामद होने के साथ सफल हो गई। पटियाला क्षेत्र में भाखड़ा मेन नहर ब्रांच से करीब 94 किलोटमीर दूर बहता हुआ शव कूदनी हेड पर पहुंचा था।

विज्ञापन


एनडीआरएफ की टीमों के साथ गुरुग्राम पुलिस भाखड़ा मेन ब्रांच नहर में शव की तलाश कर रही थी। गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ और गुरुग्राम पुलिस की टीम शुक्रवार को टोहाना आई थी। दिन में बलियाला हेड पर सर्च अभियान चलाया गया। काफी तलाश के बाद बलियाला हेड पर शव नहीं मिला। इसके बाद टीम ने कूदनी हेड का रुख किया। कूदनी हेड पर एक शव जाल में फंसा हुआ मिला। इसकी पहचान शनिवार सुबह मॉडल दिव्या पाहुजा के रूप में हुई। इसके बाद हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई।

गौरतलब है कि एक जनवरी की रात को गुरुग्राम के होटल में आरोपी अभिजीत सिंह ने मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या कर दी थी। इसके बाद गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने इस हत्याकांड में छह आरोपियों को नामजद किया है, जिनमें मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह, हेमराज, ओमप्रकाश, मेघा, बलराज गिल और रवि बंगा शामिल हैं। बलराज को दिव्या का शव ठिकाने लगाने के लिए अभिजीत सिंह ने 10 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन


बलराज ने दो जनवरी को दिव्या का शव पंजाब के पटियाला क्षेत्र में भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। शव को तलाशने वाले गोताखोर बब्बर सिंह ने बताया इसके लिए सात गोताखोरों की टीम और एनडीआरएफ की 25 टीमें लगी हुई थी। पंजाब के क्षेत्रों के बाद टोहाना के बलियाला हेड और कूदनी हेड पर सर्च अभियान चलाया गया। 11 दिन से शव पानी में होने के कारण पूरी तरह से सड़ चुका था, शरीर से बाल भी उतर गए हैं। शव को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ हुक्म चंद कौशिक व सीन ऑफ क्राइम के प्रभारी डॉ. जोगिंद्र के समक्ष शव नहर से बाहर निकाला गया। बहन नैना और चचेरे भाई ने दिव्या के शव की पहचान की।

अधिकारी के अनुसार
गुरुग्राम में मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या की गई थी। गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में आरोपी बलराज को गिरफ्तार किया था। उसी ने पूछताछ में बताया था कि मूनक के पास नहर में शव फेंका था। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस की टीम टोहाना पहुंची। कूदनी हेड पर शव बरामद हुआ है। आगामी कार्रवाई गुरुग्राम पुलिस करेगी। -शमशेर सिंह, डीएसपी, टोहाना

दिव्या पाहुजा का शव कूदनी हेड से मिला है, जिसके माथे पर चोट के निशान हैं। प्राथमिक जांच में निशान गोली का लग रहा है। शव पर सिर व माथे पर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही जानकारी सामने आएगी। - डॉ. जोगिंद्र सिंह, प्रभारी, सीन ऑफ क्राइम

हमारे पास पोस्टमार्टम करने के लिए एक्सपर्ट नहीं हैं। शव गलने के कारण स्थिति ज्यादा खराब थी। इसलिए शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। -डॉ. कुनाल वर्मा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल टोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें