फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिला योजना समिति के लिए होने वाले चुनाव रद्द, नगर परिषद पार्षदों को 20 घंटे पहले सूचना जारी

Tue, 09 Jun 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में नगर परिषद कार्यालय संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला योजना समिति के बुधवार को होने वाले चुनाव सूचना जारी करने में हुई देरी के चलते स्थगित कर दिए गए हैं। नगर परिषद के प्रधान, उपप्रधान और पार्षदों को मतदान की जानकारी केवल 20 घंटे पहले मिलने से चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े हुए जिसके बाद प्रशासन ने हरकत में आते हुए मंगलवार को निर्धारित चुनाव रद्द कर दिए।
विज्ञापन

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की योजनाएं तैयार करने के लिए सरकार जिला योजना समिति का गठन करने जा रही है। समिति में कुल 25 सदस्य होंगे। इनमें पांच सदस्य नगर परिषद और नगर पालिकाओं के पार्षदों में से चुने जाएंगे, जबकि 15 सदस्य जिला परिषद के पार्षदों में से लिए जाएंगे। शेष पांच सदस्यों का मनोनयन सरकार करेगी।
चुनाव के लिए 10 जून की तारीख निर्धारित की गई थी लेकिन समय पर सूचना नहीं पहुंचने से पार्षदों की भागीदारी को लेकर असमंजस बना रहा। अधिकारियों के अनुसार अब चुनाव अगले सप्ताह कराए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार जिला नगर आयुक्त कार्यालय ने 29 मई को संबंधित पत्र जारी किया था लेकिन यह नगर परिषद कार्यालय से पार्षदों तक पहुंचने में करीब 10 दिन लग गए।
विज्ञापन

दूसरी तरफ उपायुक्त कार्यालय ने 1 जून तक रिपोर्ट मांगी हुई थी। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया और पार्षदों की उपस्थिति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। प्रशासनिक स्तर पर अब नई तिथि तय करने की तैयारी चल रही है ताकि सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को समय रहते सूचना मिल सके और चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके।
-
सुबह जिला परिषद और शाम चुने जाएंगे नगर निकाय के सदस्य
जिला योजना समिति के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होनी थी। पहले जो समय तय किया गया उसमें सुबह साढ़े 10 बजे डीपीआरसी हॉल में जिला परिषद के सदस्यों का चयन होना था। दोपहर साढ़े 12 बजे से लेकर 1 बजे तक वोटिंग और डेढ़ बजे परिणाम जारी होना था। इसके अलावा नगर निकाय में से सदस्यों का चुनाव प्रक्रिया ढाई बजे शुरू होनी थी और वोटिंग साढ़े 4 से लेकर 5 बजे तक और परिणाम साढ़े 5 बजे जारी होना था।
-
वार्ड समिति का पहले हो चुका गठन
जिले के पांच शहरों फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भूना और जाखल में वार्ड समिति का पहले गठन हो चुका है। प्रत्येक वार्ड में समिति बनाई गई है इस बारे में तीन से चार बार बैठक भी हुई हैं लेकिन सदस्यों के न पहुंचने से कामयाब नहीं हो पाई।
विज्ञापन

-
जिला योजना समिति को लेकर जो चुनाव होने थे उसे रद्द कर दिया गया है। अब चुनाव की तारीख दोबारा तय होगी।
- अनुराग ढालिया, एडीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें