रैन बसेरे के निरीक्षण के दौरान जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई व अन्य। संवाद
टोहाना। जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने नगर परिषद में बने रैन बसेरे का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएमसी ने केयरटेकर विलायती राम से बातचीत की तथा कर्मियों को जरूरी निर्देश भी दिए।
डीएमसी को जब बिस्तर पर कंबल व रजाई कम मिले तो फतेहाबाद से भेजने की बात कही तथा कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान शहर के रहने वाले सतपाल तिरंगा से डीएमसी से बात करते हुए शहर के अतिक्रमण दूर करने के लिए अपील की ताकि बाजार का रास्ता तंग न हो ओर आमजन की समस्या का स्थाई हल हो सके।
जिला नगर आयुक्त ने कहा कि रैन बसेरे में कंबल व रजाई की कमी की समस्या थी जिन्हें उपलब्ध करवा दिया जाएगा। वहीं रैन बसेरे में आने वाले लोगों को खाना न दिए जाने पर डीएमसी ने कहा कि इस संबंध में कोई व्यवस्था करने के निर्देश नहीं है।
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।