फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाल भवन में जिला लाइब्रेरी शिफ्ट, संघर्ष समिति नाखुश

Thu, 05 Jun 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में जिला पुस्तकालय को लेकर बाल भवन का निरीक्षण करते हुए एसडीएम संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला पुस्तकालय को आखिरकार प्रशासन ने नए बस स्टैंड से शहर के बीच बाल भवन में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसको लेकर लाइब्रेरी बचाओ संघर्ष समिति ने एतराज जताया है।
विज्ञापन


वीरवार दोपहर से पहले बाल भवन प्रशासन ने स्कूल के साथ बने हॉल को खाली किया और इसके बाद बस स्टैंड से ट्रक में पुस्तकालय के सामान को लाने का काम शुरू किया गया। सुबह लाइब्रेरी बचाओ संघर्ष समिति ने कहा कि ये जगह पर्याप्त नहीं है। 65 अलमारियां छोटे से हॉल में कैसे रखी जा सकेंगी, युवाओं को पढ़ने के लिए जगह नहीं मिलेगी। समिति के सदस्य हरदीप सिंह, मोहन लाल नारंग, राजीव सेतिया, सुशील बिश्नोई, राजकुमार ने तहसीलदार के पास पहुंचकर आपत्ति दर्ज करवाई।

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एसडीएम राजेश कुमार ने बाल भवन में लाइब्रेरी को दी जा रही जगह का निरीक्षण किया और तुरंत बाल भवन प्रशासन को हॉल खाली करने के निर्देश दिए। दोपहर करीब 3 बजे नए बस स्टैंड से सामान को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन


-

10 दिन में दूसरी बार सामान उठाया, टूट रहीं अलमारियां

जिला पुस्तकालय पहले खंड एवं पंचायत विकास के भवन में चल रहा था। 26 मई को प्रशासन ने भवन कंडम होने का हवाला देकर सामान को नए बस स्टैंड में शिफ्ट करवा दिया। इसको लेकर युवाओं व सामाजिक संगठनों ने विरोध जताया और कहा कि पांच किलोमीटर दूर जाकर कैसे पढ़ाई होगी। बस स्टैंड में शोर भी रहेगा। इसके अलावा लड़कियों की सुरक्षा को लेकर भी कौन जिम्मेदार होगा। बुधवार को लाइब्रेरी बचाओ संघर्ष समिति व अलग-अलग संगठनों के पदाधिकारी डीसी मनदीप कौर से मिले। इसके बाद प्रशासन ने शाम को बाल भवन की जगह को चयनित किया। लाइब्रेरी बचाओ संघर्ष समिति के सहमत न होने के चलते अब प्रशासन ने आनन-फानन में सामान रखने की प्रक्रिया शुरू करवा दी है। 10 दिन में दूसरी बार सामान ट्रक में लोड करके दूसरी जगह पर भेजा रहा है। इससे अलमारियों को नुकसान हो रहा है। बुधवार को डीसी के सामने सामाजिक संगठनों ने मुद्दा भी उठाया था।

-

बाल भवन में जगह पर्याप्त नहीं है। इसको लेकर प्रशासन को अवगत भी करवाया गया है। यहां पर न तो अलमारियां रखी जा सकेंगी और न ही बच्चे बैठकर पढ़ सकेंगे। इसके साथ प्रशासन को अतिरिक्त जगह उपलब्ध करवानी होगी।

- मोहन लाल नारंग, पार्षद एवं संयोजक, लाइब्रेरी बचाओ संघर्ष समिति

-

जिला पुस्तकालय को बाल भवन में शिफ्ट किया जा रहा है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ये सामान शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। युवाओं को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


- राजेश कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें