गांव धांगड़ में वायु प्राण देवता के अंतर्गत आने वाले पेड़ की पूजा करते वन विभाग के कर्मचारी। स्
फतेहाबाद। हरियाली को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग की ओर से प्रदेश जिले के गांव धांगड और गांव बनगांव में विश्व पर्यावरण दिवस बनाया गया। इस दौरान प्राण वायु देवता पेंशन योजना के तहत चयनित पेड़ों की पूजा कर पौधरोपण किया गया।
प्रदेश सरकार की ओर से लागू की गई वायु प्राण देवता के तहत 75 वर्ष पुराने पेड़ों की पूजा की गई। वहीं लगातार बढ़ रहे प्लास्टिक के उपयोग के कारण प्लास्टिक से होने वाला कचरा को दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। बता दें जिले के 334 पेड़ पेंशन प्राण वायु देवता के अंतर्गत आते हैग। इन पेड़ों की 2024 के जनवरी से पेंशन से शुरू हो चुकी है। वहीं फेज नंबर दो के वन विभाग ने 30 जून तक आवेदन मांगे गए हैं।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत 75 साल पुराने पेड़ों के मालिकों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। इसी के तहत वीरवार को जिले में वायु प्राण पेड़ों की पूजा की गई। कार्यक्रम में लोगों ने शपथ ली कि वह ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएंगे, बिजली और पानी का सदुपयोग करेंगे, सुखा और गीला कचरा अलग-अलग डालेंगे, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे और एकल उपयोग प्लास्टिक से दूरी बनाएंगे।
कार्यक्रम में धांगड की सरपंच सुनीला और बनगांव की सरपंच सुमन, हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड की जिला समन्वयक भारती अरोड़ा, वन विभाग से वन रजनीश सैन व गांव के लोग मौजूद रहे।