फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव आज से, 38 स्टॉलों पर मिलेगी योजनाओं की जानकारी

Fri, 28 Nov 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गीता महोत्सव की तैयारियों को लेकर पंचायत भवन का दौरा कर तैयारियों का जायजा लेते हुए ए
विज्ञापन
फतेहाबाद। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक जिलास्तरीय गीता महोत्सव पंचायत भवन में आयोजित होगा। गीता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हवन और गीता पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। तीन दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में लगने वाली 38 स्टॉलों पर योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन दिन निर्धारित समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इनमें स्थानीय कलाकार और स्कूली बच्चे गीता के उपदेश पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे। यह महोत्सव कर्तव्य पालन, भाईचारा और समरसता का संदेश प्रसारित करेगा। उपायुक्त ने बताया कि आयोजन की तैयारियां पूरी हैं। सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों के प्रति संजीदगी से कार्य कर रहे हैं।
एडीसी अनुराग ढालिया और एसडीएम राजेश कुमार ने पंचायत भवन का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। एडीसी ढालिया ने अधिकारियों से कहा कि सभी वर्ग के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि गीता महोत्सव का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंच सके। उन्होंने नगर परिषद को परिसर की सफाई तथा सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

-


ये होगी गीता जयंती महोत्सव की प्रमुख रूपरेखा
29 नवंबर (पहला दिन) :
सुबह गीता पूजन और हवन
पूर्व विधायक चौधरी दुड़ाराम मुख्य अतिथि
विभागों की प्रदर्शनी का उद्घाटन
सांस्कृतिक कार्यक्रम
-
30 नवंबर (दूसरा दिन):
गीता सेमिनार और मैजिक शो
एसपी सिद्धांत जैन मुख्य अतिथि
वक्ताओं के संबोधन और सांस्कृतिक कार्यक्रम

1 दिसंबर (अंतिम दिन):
शहर में नगर शोभा यात्रा, शुभारंभ पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल करेंगी
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा विशिष्ट अतिथि
विद्यार्थियों द्वारा बड़े स्तर पर श्लोकाचारण
शाम 5 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण
मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ. विवेक भारती होंगे

ये विभाग और संस्थाएं लगाएंगी स्टॉल
जिलास्तरीय गीता महोत्सव स्थल पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी, स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम, जनस्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, बागवानी विभाग, आयुष, पशुपालन, चुनाव कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मत्स्य विभाग, जिला कल्याण व समाज कल्याण, जिला उद्योग केंद्र, सूक्ष्म व लघु उद्योग केंद्र, खादी ग्रामोद्योग, अग्रणी बैंक, हैफेड, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, कृषि, क्रिड, जिओ गीता, अक्षय ऊर्जा, एनआरएलएम, खेल विभाग, रोजगार विभाग, राजस्व, विकास एवं पंचायत, आरटीए विभाग, श्रम विभाग, पुलिस व यातायात, ड्रग विभाग स्टॉल लगाएंगे। इसके अलावा सामाजिक संस्थाएं अंजली माता सेवा सदन, स्वामी सदानंद प्रणामी गोसेवा चेरिटेबल ट्रस्ट, स्वामी निर्दोष सेवा ट्रस्ट, आरोग्य भारती, गुरुद्वारा सिंह सभा, विश्व हिंदू परिषद, ब्रह्मकुमारी आश्रम, बजरंग दल, अखंड भारत सेवा दल की लगभग 38 स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें