फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट मरम्मत का ठेका न होने से परेशान इलेक्ट्रिशियन ने निगला जहर, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद में स्ट्रीट लाइट का ठेका खत्म होने के बाद नया टेंडर जारी न होने से परेशान सन्यास आश्रम रोड निवासी इलेक्ट्रिशियन नरेंद्र ने बुधवार दोपहर बाद जहर निगल लिया। गंभीर हालत में इलेक्ट्रिशियन को नागरिक अस्पताल लाया गया, यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। इलेक्ट्रिशियन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ठेका खत्म होने के बाद बेरोजगार हुए इलेक्ट्रिशियन कई दिनों से अधिकारियों के कार्यालय में भी गुहार लगा रहे थे, लेकिन अधिकारी नगर निकाय के नियमों का हवाला देकर टेंडर नहीं लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक नगर परिषद ने शहर में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम निजी एजेंसी को दे रखा था। एजेंसी ने मरम्मत काम के लिए इलेक्ट्रिशियन रखे हुए थे। 30 जून को स्ट्रीट लाइट मरम्मत का ठेका खत्म हो गया। नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइट मरम्मत का दोबारा टेंडर जारी नहीं किया। ठेकेदार के पास लगे इलेक्ट्रिशियन ठेका न होने से परेशान थे। इसको लेकर सोमवार को डीएमसी डॉ. मुनीष नागपाल से भी मिले थे। बता दें कि नगर परिषद स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए हर साल टेंडर जारी करता है। शहर में खराब लाइटों को ठीक करने की जिम्मेदारी ठेकेदार की होती है। लेकिन इस बार पहली बार नगर परिषद ने टेंडर जारी नहीं किया है। बताया जा रहा है नगर निकाय मुख्यालय ने टेंडर न लगाने के आदेश जारी किए हैं।
कोट
नगर परिषद की तरफ से अगर नियमानुसार अनुमति मांगी जाती है तो उन्हें स्ट्रीट लाइट मरम्मत काम के लिए दे दी जाएगी। टोहाना नगर परिषद ने मांगी थी उन्हें दे दी गई है। नई स्ट्रीट लाइट लगाने का काम मुख्यालय स्तर पर होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मुनीष नागपाल, डीएमसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें