फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बीघड़ रोड पर सड़क निर्माण के दौरान जगह पर विवाद, साथ में बनाई दीवार

Sat, 01 Mar 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के बीघड़ रोड पर सड़क के साथ बनाई गई दीवार। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। लोक निर्माण विभाग शहर के मिनी बाईपास से बीघड़ तक आरसीसी सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। इस दौरान सड़क को चौड़ा भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्य के दौरान दो व्यक्तियों ने सड़क किनारे की करीब 10 फुट जगह को अपना बताते हुए दावा किया है। एक व्यक्ति के द्वारा सड़क के किनारे लंबी दीवार खड़ी कर दी। वहीं दूसरे व्यक्ति ने भी बड़े-बड़े पत्थर रखवा दिए हैं। दीवार खड़ी होने के कारण के विभाग ने सड़क का काम रोक दिया है। दीवार खड़ी करने के मामले में हरनाम सिंह कॉलोनी के पार्षद प्रतिनिधि हंसराज योगी ने मामले की शिकायत लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को दी है।

हंसराज योगी ने बताया कि बीघड़ रोड पर बने गोदाम के पास दीवार खड़ी कर दी गई। निर्माण कार्य से पहले किसी ने आपत्ति नहीं जताई थी। अब दीवार बनने से सड़क संकरी हो गई। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस मामले की शिकायत सीएम विंडो में भी दी गई है।
विज्ञापन


-

विभाग ने रोका काम

- लोक निर्माण विभाग ने अड़चन आने पर सड़क निर्माण का काम रोक दिया है। हालांकि विभाग ने पॉयनियर स्कूल तक सड़क का निर्माण कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति के द्वारा दीवार बना दिए जाने से काम को रोका गया है।
विज्ञापन




सोमवार को करेंगे मौके का निरीक्षण

वहीं इस मामले में एसडीओ सहित अन्य अधिकारी सोमवार को मौके का मुआयना करेंगे। अधिकारियों के अनुसार जगह की चौड़ाई लगभग 55 फुट है। विभाग द्वारा सड़क बनाने से पहले पूरी निशानदेही की गई है।



सड़क का काम चल रहा है। एक व्यक्ति के द्वारा सड़क के साथ दीवार बनाई है, इसकाे लेकर सोमवार को पूरी टीम के साथ निरीक्षण किया जाएगा।

- गजेंद्र कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें