फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: साइबर अपराधों पर अंकुश के लिए किया मंथन

Wed, 17 Dec 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लाइन स्थित एनजीओ मैस में पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन की अध्यक्षता में साइबर अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


बैठक में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक नत्थू राम, प्रवाचक सहायक उपनिरीक्षक संदीप कुमार, सेना लिपिक सहायक उपनिरीक्षक संदीप कुमार सहित जिले के सभी साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी, विभिन्न थाना एवं यूनिट प्रभारी तथा साइबर पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।



समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन कहा कि साइबर अपराध वर्तमान समय में आम नागरिक के लिए सबसे बड़ा अदृश्य खतरा बन चुके हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक साइबर शिकायत पर बिना किसी देरी के त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ितों को अधिकतम और शीघ्र राहत प्रदान की जाए। साइबर अपराधों के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, देरी अथवा तकनीकी कमजोरी को गंभीरता से लिया जाएगा। साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं इसलिए पुलिस को तकनीकी रूप से उनसे सदैव एक कदम आगे रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें