फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भोडियाखेड़ा जोहड़ में डाला जा रहा गंदा पानी, पशु हो रहे बीमार

Fri, 27 Jun 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव भोडिया खेड़ा में ​स्थित पशु जोहड़। संवाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर स्थित गांव भोडियाखेड़ा में बने जोहड़ में गंदा पानी जाने से पशुपालक परेशान हैं। गंदे पानी पीने और उसमें नहाने से पशु बीमार हो रहे हैं।
गांव भोडियाखेड़ा से होकर गुजरने वाली सिरसा मेजर नहर से बारिश का पानी खेतों में निकासी नहीं है। ऐसे में उस पानी को जोहड़ में ही डाला जा रहा है। जिस कारण यह पानी बदबू मारने लगा है। इसके अलावा गांव में दूषित पानी की निकासी नहीं होने से वह पानी भी जोहड़ में जा रहा है। इस कारण जोहड़ का पानी दूषित हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार वे पशुओं को गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए उनको जोहड़ में स्नान करने ले जाते हैं। उनने प्रशासन से मांग है कि दूषित पानी की निकासी का प्रबंध किया जाए, ताकि पशुओं को नहाने और पीने के लिए स्वच्छ पानी मिल सके। या फिर पशुओं के लिए अलग से जोहड़ बनवाया जाए जिसमें वे अपने पशुओं को ले सकें।
-

पशुओं के जोहड़ में गंदा पानी भरा होने के कारण घर में ही पशुओं को रखने को मजबूर हैं। एक स्थान पर खड़े रहने से पशुओं में तनाव पैदा हो रहा है। इसको दूर करने के लिए पशुओं को बाहर निकलना जरूरी है। लेकिन जोहड़ की कमी के कारण वे पशुओं को घर में ही रख रहे हैं।

-रामसिंह, ग्रामीण।

-

गांव भोडिया का जोहड़ बड़े जोहड़ में शामिल रहा है। इसमें एक बार पानी भरने के बाद पूरे वर्ष खत्म नहीं होता था। लेकिन अब पिछले कई वर्षों रोड और गलियों के उठाए जाने से जलनिकासी का प्रबंध नहीं है। इससे जोहड़ में गांव का दूषित पानी जा रहा है। इसे बंद किया जाना चाहिए।

-रायसाहब, ग्रामीण।

-

खेती के साथ-साथ पशुपालन का कार्य करता हूं। पिछले कई वर्षों से जोहड़ में गंदा पानी जमा होने से परेशानी हो रही है। इस बारे में प्रशासन से कई बार मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जोहड़ के दूषित पानी से पशुओं की सेहत पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


-राजबीर, ग्रामीण।

:: गांव से दूषित जलनिकासी के लिए खैराती खेड़ा रोड पर स्थित डिस्पोजल में पानी डालने के लिए पाइप लाइन डालने की मांग की गई है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से एनओसी नहीं मिल पा रही है। वहीं गांव के जोहड़ को दो भागों में बांटने के लिए भी विचार किया गया था, लेकिन इससे यह छोटा हो जाएगा। ऐसे में इस जोहड़ में ही जलनिकासी का पानी डालना मजबूरी है।

-अनिल गढ़वाल, सरपंच प्रतिनिधि, भोडिया खेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें