फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पार्किंग में शुरू होगा सांझा बाजार, महिलाएं शुरू कर सकेंगी अपना रोजगार

Fri, 27 Jun 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के थाना रोड पर पार्किंग में शुरू किया जा रहा सांझा बाजारसंवाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मल्टीपर्पज पार्किंग में साझा बाजार जल्द शुरू होने जा रहा है। करीब डेढ़ साल बाद ये योजना सिरे चढ़ेगी। एक जुलाई से सांझा बाजार शुरू होगा। इस बाजार में महिलाएं अब अपने बनाए उत्पाद को बेच सकेंगी।
विज्ञापन

सांझा बाजार में बनाई गई दुकानों को स्वयं सहायता महिला समूह को अलॉट कर दिया है। इसमें पांच दुकानें ग्रामीण क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह और एक शहरी महिला स्वयं सहायता समूह को अलॉट हुई हैं। प्रशासन ने करीब 6 माह पहले महिलाओं को दुकानें अलॉट की थी, लेकिन कई महिलाओं ने बाद में लेने से मना कर दिया था। प्रशासन की तरफ से अब दोबारा से अलॉटमेंट की है। जब आवेदन मांगे गए थे, उस दौरान 17 महिलाओं ने किए थे।
-
इन महिलाओं को अलॉट हुई हैं दुकानें
राज, मुस्कान स्वयं सहायता समूह
नीतू रानी, राखा दादा स्वयं सहायता समूह
रेखा रानी, अंजू रानी, विश्वास स्वयं सहायता समूह
सोनू, अनमोल स्वयं सहायता समूह
मनीष, जोतराम स्वयं सहायता समूह
सुमित्रा, महक स्वयं सहायता समूह
-
100 रुपये प्रतिदिन देना होगा किराया :
सांझा बाजार के लिए वर्ष 2023 के दिसंबर माह में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की थी। इसके बाद नगर परिषद प्रशासन ने ये दुकानें तैयार की हैं। चुनाव आचार संहिता के चलते प्रक्रिया अटकी रही। इस साल जनवरी माह में दुकानें अलॉट की गई, लेकिन फिर प्रक्रिया अटकी रही। महिलाओं को 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से किराया देना होगा। प्रशासन की तरफ से महिलाओं की सुविधा के लिए दुकान में फर्नीचर, पंखे आदि की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सांझा बाजार की दुकानें अलॉट कर दी गई हैं। महिलाएं अपने बनाए उत्पाद बेच सकेंगी और रोजगार चला सकेंगी। अगले सप्ताह से सांझा बाजार शुरू हो जाएगा।
- राकेश कुमार, डीपीएम, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें