फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-जजपा के आज अलग-अलग कार्यक्रम, 8 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा और जननायक जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे। भाजपा द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा जबकि जजपा ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देगी। दोनों दलों के कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आठ ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। वहीं, उपमंडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे। भाजपा कार्यकर्ता पहले पार्टी के जिला कार्यालय पर एकत्रित होंगे। इसके बाद बूथ स्तर पर घरों पर पार्टी के नए झंडे फहराएंगे। दूसरी तरफ किसान संगठनों ने भाजपा-जजपा के किसी भी कार्यक्रम का विरोध करने का पहले ही ऐलान किया हुआ है।
विज्ञापन

जजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की ओर से मंगलवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। -सुरेंद्र लेगा, जिलाध्यक्ष, जजपा।
भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा मंगलवार को पार्टी स्थापना दिवस मनाया जाएगा। पहले जिला कार्यालय पर एकत्रित होंगे। इसके बाद बूथ स्तर पर घरों पर नए झंडे लगाए जाएंगे। -बलदेव सिंह ग्रोहा, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें